Site icon Khabribox

काशीपुर: 22.25 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

काशीपुर: पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी सिटी द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 22.25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
एसओजी प्रभारी एसआई रविन्द्र सिंह बिष्ट टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मदर कालोनी बांसफोड़ान में संदिग्ध हालात में घूम रहे एक युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 22.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जाबिर अली पुत्र अकबर अली  निवासी मदर कालोनी महेशपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

लोगों को स्मैक बेचकर नशे में झोंक रहा था

एसओजी प्रभारी एसआई रविन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्मैक बेचकर नशे में झोंक रहा था। इससे पहले भी नशीले इंजेक्शन बेचते हुए पकड़े जाने पर कोतवाली काशीपुर से जेल जा चुका है।

पुलिस टीम

पुलिस टीम में कांस्टेबल विनय कुमार, कैलाश तोमक्याल, दीवान बोरा, प्रदीप कुमार, गिरीश कांडपाल, कुलदीप शामिल रहे।

Exit mobile version