Site icon Khabribox

काशीपुर: शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म

काशीपुर: आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी युवती ने एक युवक पर 2 साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी की बात आई तो कर दिया इनकार

जानकारी के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी युवती एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स का काम करती है। कुछ वर्ष पहले युवती की मुलाकात चैती चौराहा निवासी एक युवक से हुई। इस दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर इस दौरान उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जब शादी की बात आई‌ तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version