Site icon Khabribox

काशीपुर: युवक ने बाइक चोरी के आरोपी को दबोच कर पुलिस को सौंपा

काशीपुर: बाइक चोरी करते सीसीटीवी में कैद चोर को बाइक स्वामी ने पहचान लिया। और चोर को पकड़ कर कोतवाली ले जाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान आरोपी चोर ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। फिर युवक के दोस्त ने राहगीरों की मदद से आरोपी चोर को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।                       

अस्पताल के बाहर से एक चोर ने उसके दोस्त की बाइक चुरा ली थी
                 
उत्तर प्रदेश के दरियाल टांडा निवासी गुलाम साबिर पुत्र गुलाम कादिर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीती 7 मार्च को जसपुर बस अड्डे स्थित एक अस्पताल के बाहर से एक चोर ने उसके दोस्त की बाइक चुरा ली थी। वह चोर बाइक चुराते सीसीटीवी में कैद हो गया था। बताया कि ‌ बुधवार की देर शाम वह आवास विकास मोड़ स्थित एक जिम में गया था। वहां से बाहर निकलते समय सीसीटीवी में जो युवक बाइक चुराते कैद हुआ था। वह एक बाइक पर वहां खड़ा दिख गया। जिसको वह अपने दोस्त रवीश के साथ उसको पकड़ कर कोतवाली ले जाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान आरोपी ने गुलाम साबिर पर चाकू से हमला कर दिया। जिस पर उसके दोस्त रवीश ने राहगीरों की मदद से चोर को पकड़ कर कोतवाली ले आए।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है

पूछताछ में आरोपी चोर ने अपना नाम मुन्ना पुत्र इंतजार हुसैन निवासी भोजपुर मुरादाबाद बताया।कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी से चोरी की बाइक को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

Exit mobile version