Site icon Khabribox

काशीपुर: कैंटर की चपेट में आकर वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर किया मुकदमा दर्ज

कैंटर की चपेट में आकर बाइक सवार वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।    

जानें पूरा मामला

                      केमरी बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद शान बिलाल पुत्र स्वर्गीय नजाकत हुसैन ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि बीती 17 अक्टूबर 2021 को उसके पिता नजाकत हुसैन पुत्र इब्राहिम हुसैन अपनी बाइक से काशीपुर से केमरी आ रहे थे। इस दौरान उसकी मां शाहीन बी भी उनके साथ थी। इसी बीच दढ़ियाल रोड ढीमरखेड़ा से आगे जब उनकी बाइक पहुंची। तब कैंटर चालक ने अनियंत्रित गति से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए काशीपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जिसके बाद 11 नवंबर 2021 को रुद्रपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में उसके पिता की मृत्यु हो गई।

अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बेटे की तहरीर के आधार पर कैंटर (यूके18.सीए. 6692) के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी कैंटर चालक की तलाश कर रही है।

Exit mobile version