Site icon Khabribox

काशीपुर: घर के बाहर पटाखें जला रही नाबालिग बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म को दिया अंजाम, मुकदमा दर्ज

काशीपुर से एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची घर के सामने पटाखे जला रही थी तभी एक युवक उसे खींचकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शोच मचाने पर छोटी बहन को जान से मारने की धमकी दी

पुलिस को दी तहरीर में कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि वह दीपावली के दिन त्यौहार मनाने अपनी मां के घर गई थी। महिला के घर पर उसकी 12 वर्षीय बेटी थी। जो घर के सामने पटाखे जला रही थी। इसी बीच शैंकी पुत्र रतन पाल उसकी बेटी को अकेला देखकर जबरन खींच कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।शैंकी ने शोर मचाने पर बच्ची को छोटी बहन को जान से मारने की धमकी दी। जब महिला अपनी मां के घर से वापस लौटी तो उसने देखा कि उसकी बेटी घर पर नहीं है। उसने बेटी को आस-पास ढुंढना शुरू किया लेकिन उसकी बेटी नहीं मिली। थोड़ी देर बाद बच्ची रोते रोते घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई। जिसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version