Site icon Khabribox

काशीपुर: 14.62 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

एसओजी टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को 14.62 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने एसओजी प्रभारी की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

गश्त के दौरान पकड़ा गया संदिग्ध युवक:

शुक्रवार की देर शाम एसओजी प्रभारी रविंद्र बिष्ट अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान काली बस्ती में एक संदिग्ध युवक घूमता दिखाई दिया। जिसको उन्होंने रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह भागने लगा। टीम ने युवक को दौड़ कर दबोच लिया।

14.62 ग्राम स्मैक हुई बरामद:

तलाशी के दौरान उसकी जेब से 14.62 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम अनस पुत्र जुनैद निवासी मोहल्ला किला काशीपुर बताया।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज:

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

एसओजी टीम:

एसओजी टीम में विनय यादव, प्रदीप कुमार, दीपक कठैत, कैलाश तोमक्याल, कुलदीप सिंह आदि शामिल रहे।

Exit mobile version