Site icon Khabribox

कौसानी: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों और स्टाफ नर्स की भर्ती, 7 जुलाई को होगा साक्षात्कार

कौसानी (बागेश्वर): क्षेत्र के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, कौसानी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संविदा (अनुबंध) के आधार पर विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

जुलाई में होगा साक्षात्कार

इन पदों के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, साक्षात्कार के माध्यम से निम्नलिखित पदों के लिए पैनल तैयार किया जाएगा। जिसमें
• ​स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT): अंग्रेजी, गणित, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान।
• ​स्टाफ नर्स: केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन हेतु पात्र होंगी।

साक्षात्कार की प्रक्रिया

इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपना साक्षात्कार 7 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे से दे सकेंगे। अभ्यर्थी आवेदन पत्र और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://kasauni.kvs.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को विद्यालय के ईमेल आईडी kvkausani2024@gmail.com पर भी भेजना आवश्यक है। साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी एक-एक छाया प्रति (फोटोकॉपी) अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी।

Exit mobile version