Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें उसके परिजनों को भेजकर मानसिक उत्पीड़न करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने कराया नोटिस तामील

दिनांक 11.09.2022 को भाटकोट निवासी एक महिला ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि सिनियाखोला, धारचुला निवासी ललित सिंह ने उसकी वीडियो कॉल के जरिये अश्लील तस्वीरें लेकर उसके परिजनों को भेज दी । जिससे वादिनी का मानसिक उत्पीड़न हुआ है । तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 354(घ) IPC व 67 (A) IT Act के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

नोटिस तामील कराया गया

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़  मोहन चन्द्र पाण्डे द्वारा दिनांक 19.10.2022 को अभियुक्त ललित सिंह पुत्र धन सिंह निवासी ग्राम सिनियाखोला, धारचुला को धारा 41(क) CrPC का नोटिस तामील कराया गया तथा समय से माननीय न्यायालय/ पुलिस के समक्ष प्रस्तुत होने की हिदायत दी गयी ।

Exit mobile version