Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, विश्व टेक्नो हब देहरादून और नौला फाउंडेशन के सदस्यों ने जल संरक्षण को लेकर उठाया ये भावी कदम

पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिमकनी स्थित नौला, रानीधारा नौला के समीप पौधरोपण किया और सौंदर्यीकरण कार्य किया गया ।

तीनों संस्थाओं ने मिलकर जलस्रोतों, नौला के संरक्षण के लिए कार्य किया

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा , विश्व टेक्नो हब देहरादून और नौला फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिमकनी स्थित नौला, रानीधारा नौला के समीप पौधरोपण किया और सौंदर्यीकरण कार्य किया। यह जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ ममता असवाल ने दी। उन्होंने कहा कि तीनों संस्थाओं ने मिलकर जलस्रोतों, नौला के संरक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर रीमा पंत, श्री जीना, गजेंद्र पाठक, डॉ राजेश राठौर जियारानी छात्रावास की छात्राएं, शिक्षाशास्त्र के विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाएगी।

Exit mobile version