March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बागेश्वर: 12 पेटी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

12 पेटी अवैध शराब के साथ कपकोट पुलिस ने  एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । आरोपी के विरुद्ध थाना कपकोट पर FIR NO 77/22 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

1२ पेटी अंग्रेजी शराब एक अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध शराब की तस्करी कर रहे कविन्द्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी काफलीकमेडा, पो0-लोहारखेत थाना-कपकोट, जिला-बागेश्वर को खाईबगड़ पुल कपकोट से 12 पेटी(10 पेटी अंग्रेजी शराब 08 PM बरमूडा XXX Rum व 02 पेटी बीयर कुल 144 बोतल) को वाहन संख्या-UK-02TA-0726 मैक्स में अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाया गया। टीम द्वारा आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना कपकोट पर FIR NO 77/22 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
    
आरोपी का विवरण
1. कविन्द्र सिंह पुत्र श्री बलवंत सिंह , निवासी काफलीकमेडा, पो0-लोहारखेत, थाना-कपकोट, जिला-बागेश्वर, उम्र-40 वर्ष।
   
पुलिस टीम का विवरण

1.थानाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह नगरकोटी।
2.का0 भूपेश सिंह।
3.का0 प्रकाश शर्मा।
4. का0 गिरी आनन्द।