Site icon Khabribox

बागेश्वर: थाना कपकोट पुलिस ने किया 4 घंटे मे अभियुक्त को माल सहित गिरफ्तार

दिनांक 01/04/2022 को श्री कुशल सिंह कपकोटी पुत्र जोहार सिंह कपकोटी थाना व तहसील- कपकोट जनपद बागेश्वर द्वारा थाना हाजा पर एक किता प्रार्थना पत्र बावत 27/03/2022 की रात्रि समय 20.00 बजे जितेन्द्र तिरुवा पुत्र ललित प्रसाद तिरुवा निवासी तिरवाण थाना कपकोट जनपद बागेश्वर द्वारा घर के बरामदे से गैस सिलेण्डर चोरी कर ले जाने सम्बन्धी दाखिल की।

पुलिस टीम का गठन

दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर    थाना हाजा पर FIR No. 30/2022  धारा 380/457 भादवि बनाम जितेन्द्र तिरुवा पंजीकृत कर चोरी गये सिलेण्डर की बरामदगी एंव अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया।

04 घण्टे में अभियुक्त गिरफ्तार

गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त जितेन्द्र तिरुवा उपरोक्त को 04 घण्टे के अन्तराल में मय मालमुकदमाती के गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज दिनांक 02/04/2022 को मा0न्या के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम का विवरण:-

1. उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह चौकी प्रभारी रीमा!!
2. का ० चालक नैन चौकी प्रभारी!
3.. का ० जनार्दन कोरंगा, चौकी रीमा!

Exit mobile version