Site icon Khabribox

खटीमा : कुकर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खटीमा :  पुलिस ने एक बालक के साथ कुकर्म करने के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि क्षेत्र के एक युवक ने उसके नाबालिग पुत्र को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जहां उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर आरोपित ने पुत्र को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी।

आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया था

जिसमे पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध धारा 363, 377, 323, 506, 511 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस बीच पुलिस ने आरोपित चंद्र वाटिका वार्ड-15 के मुवस्सिर को छापेमारी कर मुख्य चौक से गिरफ्तार कर लिया। जिसको न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

गिरफ्तारी टीम

गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई सुप्रिया नेगी, बाजार चौकी प्रभारी होशियार सिंह आदि आरक्षी शामिल थे।

Exit mobile version