Site icon Khabribox

जानें कब है फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, नोट कर लें सही तिथि, स्नान दान का खास महत्व

आज हम आपको पूर्णिमा के संबंध में जानकारी देंगे। फाल्गुन पूर्णिमा व्रत 13 मार्च को है। फाल्गुन पूर्णिमा व्रत का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है। इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

13 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा व्रत

इस दिन गंगा स्नान, हवन और दान करने से पापों का नाश होता है। विष्णु और लक्ष्मी पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 13 मार्च 2025 को किया जाएगा। इस दिन होलिका दहन भी होगा।इस दिन चंद्रमा की पूजा का संयोग बन रहा है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि 13 मार्च को सुबह में 10 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर फाल्गुन पूर्णिमा 14 मार्च को है।

Exit mobile version