Site icon Khabribox

जानें कब है‌ कार्तिक पूर्णिमा, गंगा स्नान का होता है विशेष महत्व, जानें महत्व

आज 14 नवंबर 2024 है। कल 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का बेहद खास है और कार्तिक पूर्णिमा सबसे ज्यादा शुभ मानी जाती है। कल कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक महीने के पूर्णिमा तिथि के दिन पवित्र नदियों में स्नान दान करना कई गुना फलदायी होता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष आराधना की जाती है।

जानें कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

हिंदू धर्म में कार्तिक मास को बहुत पवित्र माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा के बाद जागते हैं। इसके अलावा इस माह में तुलसी जी का भी विवाह किया जाता है। वहीं कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। साथ ही इस दिन चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन में वृद्धि होती है।

Exit mobile version