Site icon Khabribox

जानें कब है मासिक दुर्गाष्टमी, मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट और बाधाएं होंगी दूर

आज हम मासिक दुर्गाष्टमी की जानकारी देंगे। हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। यह व्रत मां दुर्गा को समर्पित होता है। यह दिन मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा और आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट और बाधाएं दूर होती हैं। मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। 31 अगस्त को दुर्गा अष्टमी है।

जानें शुभ मुहूर्त

दुर्गाष्टमी या दुर्गा अष्टमी एक मासिक अनुष्ठान है और इस महीने यह 31 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि 30 अगस्त 2025 को रात्रि 10:46 बजे प्रारम्भ होगी तथा 1 सितंबर 2025 को रात्रि 12:57 बजे समाप्त होगी।

Exit mobile version