Site icon Khabribox

जानें कब है नृसिंह जयंती जब भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए धारण किया था नृसिंह अवतार, जानें शुभ मुहूर्त व तिथि

आज हम नृसिंह जयंती की जानकारी देंगे। नृसिंह जयंती हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है और इस साल यह तिथि 30 अप्रैल को है।

भगवान विष्‍णु ने लिया था नृसिंह अवतार

पौराणिक मान्‍यताओं में बताया गया है कि वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान विष्‍णु का नृसिंह अवतार हुआ था। भगवान विष्णु का नृसिंह अवतार बहुत खास है। उन्होंने यह रूप अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए धारण किया था। इस अवतार में भगवान का स्वरूप आधे शेर का और आधे मनुष्य का था। इसलिए इस दिन को नृसिंह जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है और विधि विधान से पूजापाठ की जाती है।

यह रहेगा शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार‌ वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 29 अप्रैल, सायं 7:51 मिनट पर शुरू होगी। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 30 अप्रैल, रात्रि 9:12 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि को देखते हुए नृसिंह जयंती का पर्व 30 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को रखा जाएगा। 
पूजा का शुभ मुहूर्त
पूजा का शुभ मुहूर्त: 30 अप्रैल, सायं 4:17 मिनट से लेकर सायं 6:56 मिनट तक रहेगा।

Exit mobile version