Site icon Khabribox

जानें कब है वैशाख माह का पहला प्रदोष व्रत, नोट कर लें तिथि व पूजा का शुभ मुहूर्त

आज हम आपको वैशाख माह के प्रदोष व्रत के बारे में जानकारी देंगे। वैशाख महीना शुरू हो गया है और इसका पहला प्रदोष व्रत अप्रैल 2025 में पड़ेगा। 25 अप्रैल को वैशाख प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन शिव की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने का विधान है। एक महीने में 2 प्रदोष व्रत होते हैं। इस दिन सुबह से शाम तक व्रत किया जाता है और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

देखें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 25 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से शुरु होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 26 अप्रैल को सुबह 08 बजकर 27 मिनट पर होगी। इस प्रकार 25 अप्रैल को प्रदोष व्रत किया जाएगा। प्रदोष व्रत के दिन महादेव की संध्याकाल में होती है।

पूजा का शुभ मुहूर्त


इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 33 मिनट से 09 बजकर 03 मिनट तक रहेगा।

Exit mobile version