Site icon Khabribox

जानें जून माह में कब मनाई जाएगी निर्जला एकादशी, सभी एकादशी में मानी जाती है श्रेष्ठ, जानें शुभ मुहूर्त व तिथि

आज हम आपको निर्जला एकादशी की जानकारी देंगे। हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी मनाई जाती है। इसे भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है। यह एकादशी सभी एकादशी में सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है। इस व्रत का पुण्य फल सभी एकादशियों के समान होता है। इस साल 06 जून को निर्जला एकादशी है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में 2 एकादशी आती है और पूरे साल में 24 एकादशी आती है। सभी एकादशी का अपना अलग अलग शास्त्रीय महत्व माना जाता है । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति प्रत्येक एकादशी का व्रत पूरी श्रद्धा के साथ करता है, उसे संसार के सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 6 जून को रात 2 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 7 जून को सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर होगा। पंचांग गणना के आधार पर 6 जून को निर्जला एकादशी का व्रत किया जाएगा।

Exit mobile version