आज हम विजया एकादशी की जानकारी देंगे। सालभर में कुल 24 एकादशी पड़ती है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी व्रत रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह में 13 फरवरी 2026 को विजया एकादशी व्रत रखा जाएगा। जिसमें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
जानें शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार विजया एकादशी व्रत 13 फरवरी को किया जाएगा और व्रत का पारण करने का समय 14 फरवरी को सुबह 07 बजे से 09 बजकर 14 मिनट तक है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत- 12 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर होगी।
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का समापन- 13 फरवरी को दोपहर 02 बजकर 25 मिनट पर होगा।