Site icon Khabribox

कोटा: महिला आरक्षण विधेयक को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक, पीएम मोदी के प्रयास की करी सराहना

कोटा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए कोटा पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया,इस दौरान धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की,साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वो काम किया है, जो भूतो न भविष्यति होगा।

महिला आरक्षण विधेयक लागू होने से मातृशक्ति को मिलेगा हर क्षेत्र में  प्रतिनिधित्व – धामी

सीएम धामी ने कहा कि मंगलवार का दिन देश के लिए काफी अहम था। 140 करोड़ भारतवासियों के मान-सम्मान व स्वाभिमान के प्रतीक नई संसद भवन में पहली सभा हुई और प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से महिला आरक्षण विधेयक को संसद में पेश किया गया, निश्चित रूप से इस बिल के पास होने से और आगे बढ़ने से देश के अंदर मातृशक्ति को हर क्षेत्र में सहभागिता व प्रतिनिधित्व मिलेगा, उन्होंने कहा कि मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने मातृशक्ति के उत्थान के लिए अभियान शुरू किया है तथा महिला आरक्षण विधेयक भी उसी दिशा में एक ठोस पहल है।

Exit mobile version