Site icon Khabribox

पिथौरागढ के क्षितिज चंद ठाकुर ने किया कमाल, इस प्रतियोगिता में आठ मिनट में दिए 200 प्रश्नों के उत्तर, बनें चैंपियन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रुद्रपुर में राज्य स्तरीय यूसीमास प्रतियोगिता आयोजित हुई।

प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें पिथौरागढ़ के क्षितिज चंद ठाकुर अपने शानदार प्रदर्शन के साथ चैंपियन रहे। जिसमें उन्होंने आठ मिनट में 200 प्रश्नों के उत्तर दिए। इस संबंध में अबैकस पिथौरागढ़ के निदेशक दीपक कोठारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 800 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें पिथौरागढ़ के 15 बच्चों ने हिस्सा लिया।

किया सम्मानित

इस मौके पर मुख्य अतिथि अबैकस के निदेशक धर्मेंद्र सिंह तोमर रहें। जिन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Exit mobile version