Site icon Khabribox

कुमाऊं खबर: जल्द कुमाऊं में 10 से अधिक नए मार्गों पर शुरू होगा बसों का संचालन शुरू, इस बैठक का इंतजार

कुमाऊं से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊं क्षेत्र में जल्द 10 से अधिक नए मार्गों पर बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

दी यह जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केमू) जल्द ही यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए यह सुविधा शुरू कर सकता है। जिसमे कुमाऊं के 10 से अधिक नए मार्गों पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। अभी इसके लिए राज्य परिवहन प्राधिकरण (आटीए) की बैठक का इंतजार है। बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में बैठक होगी। इसके बाद इन मार्गों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में अनुमति मिलते ही इन मार्गों पर बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

Exit mobile version