Site icon Khabribox

Ladakh Tank Accident: लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान हादसा, नदी का जलस्तर बढ़ने से 05 जवान शहीद, एक उत्तराखंड का लाल भी शहीद

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में दुखद हादसा हुआ। जब सेना के जवान लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने का टैंक अभ्यास कर रहे थे। तभी अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके चलते सेना के पांच जवान नदी में बह गए। भारतीय सेना के जवानों के साथ ये हादसा चीन के साथ लगने वाली सीमा यानी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास हुआ।

क्षेत्र में पसरा मातम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लद्दाख में टी- 72 टैंक के नदी को पार करते समय जल स्तर बढ़ने में बलिदानहुए जवानों में एक जवान उत्तराखंड का भी था। जो शहीद हुए। पौड़ी जनपद के विकासखंड पाबौ के बिशल्ड गांव का रहने वाला भूपेंद्र सिंह नेगी भी इस हादसे में शहीद हो गये। घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सैनिक का पार्थिव शरीर सोमवार तक पौड़ी के विशल्ड गांव आने की जानकारी मिली है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लद्दाख में सेना के टैंक में सवार जवानों के नदी पार करने के दौरान जलस्तर बढ़ने से बलिदानपर शोक जताया है।

Exit mobile version