Site icon Khabribox

बैडमिंटन सीनियर विश्व चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन पहुंचे प्री-क्वार्टर फाइनल में

हुईलवा, स्पेन में दिनांक 11 से 19 दिसम्बर तक आयोजित बैडमिंटन सीनियर विश्व चैंपियनशिप -2021 में अल्मोड़ा उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्री-कवार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

जापान के वर्ल्ड नम्बर 15 केन्ता निशिमोटो को हराया

वर्ल्ड नम्बर 19 लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल के दूसरे चक्र में अपने से ऊची रैंक जापान के वर्ल्ड नम्बर 15 केन्ता निशिमोटो को 1 घंटा 22 मिनट तक चले बेहद ही रोमांचक व संघर्षपूर्ण मैच में 22-20 ,15-21 व 21-18 से हराकर प्री कवार्टर फाइनल में जगह बनाई। पहला सेट को 22-20 से जीतने के बाद लक्ष्य दूसरे सेट में 14-12 से आगे होने के बाद 15 -21 से हार गए किन्तु तीसरे सेट में लक्ष्य ने लगातार बढ़त बनाये रखी तथा 21-18 से जीत दर्ज की। प्री कवार्टर फाइनल में लक्ष्य की टक्कर गुअतामाला के केविन कोर्डोन से होगी।

बधाई व आगामी मैचों हेतु शुभकामनायें प्रेषित की

स्पेन में लक्ष्य के साथ भारतीय टीम के कोच व उनके पिता डी के सेन ने कहा कि लक्ष्य का अपने से ऊची रैंक के खिलाड़ी को हराने के बाद आत्मविश्वास बड़ा है। वह विश्व चैंपियनशिप में देश के लिए पदक जीतने का भरसक प्रयत्न करेंगे। लक्ष्य सेन के ज़बरदस्त प्रदर्शन से उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार समेत समस्त उत्तराखंड परिवार, खेल प्रेमिओं व खिलाडिओं ने उनको बधाई व आगामी मैचों हेतु शुभकामनायें प्रेषित की।

Exit mobile version