April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

पिछले वर्ष खाद्यान्न की सबसे अधिक खरीद हुई, उत्तराखंड समेत कुछ अन्य राज्य सरकारों की भी सबसे अधिक खरीद दर्ज

वर्ष 2020-2021  में खाद्यान्न की खरीद अब तक की सबसे अधिक है। देश ने चालू खरीफ विपणन सत्र के दौरान 869 लाख टन से अधिक धान और रबी विपणन सीजन 2021-22 के दौरान 433 लाख टन से अधिक गेहूं की खरीद की है, जो अब तक की सबसे अधिक खरीद है।

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कल राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, मौजूदा वर्ष के दौरान कुछ राज्य सरकारों ने भी खाद्यान्न की अब तक की सबसे अधिक खरीद दर्ज की है।
रबी विपणन सीजन के दौरान पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर में भी गेहूं की अब तक की सबसे अधिक खरीद दर्ज की गई है।

धान की सबसे अधिक खरीद दर्ज की

इसी अवधि में पंजाब, बिहार, गुजरात, तेलंगाना, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में धान की अब तक की सबसे अधिक खरीद दर्ज की गई है।