Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा महिला मोर्चा बूथ, तहसील और जिला स्तर पर वहां की क्षेत्रीय समस्याओं को जानने का कर रही प्रयास- नंदा डगला

उत्तराखंड में बूथ स्तर तक जाकर भाजपा महिला मोर्चा बूथ, तहसील और जिला स्तर पर वहां की क्षेत्रीय समस्याओं को जानने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को समझ कर भाजपा महिला मोर्चा अपने शीर्ष नेतृत्व को इन समस्याओं से अवगत कराएंगे ताकि इन समस्याओं का समाधान हो सके। यह बात अल्मोड़ा प्रवास पर पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नंदा डगला ने कही।

भाजपा सरकार में महिला सुरक्षा एवं आमजन के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की

   गुरुवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में डगला ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला सुरक्षा एवं आमजन के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। महिला मोर्चा की ओर से मंडल, जिला और बूथ स्तर पर जाकर धरातल में कार्य किया जा रहा है। कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी पूरे उत्तराखंड और खासकर की बेहद विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले पर्वतीय जनपदों में लगातार जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास कर रहीं है। जिससे कि इन समस्याओं का समाधान हो सके।

इस अवसर पर मौजूद रहे

इस मौके पर जिलाध्यक्ष लीला बोरा, रेखा आर्या, भावना तिवारी, ललिता बिष्ट, तारा जीना, गीता जोशी, नीमा आर्या, मनीषा रौतेला, लता पांडे, मीना लाल, रश्मि नेगी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version