Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वन दरोगा परीक्षा के दृष्टिगत नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन

     रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कल दिनांक- 11 जून, 2023 (रविवार) को नगर अल्मोड़ा में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अधीन आयोजित होने वाली वन दरोगा परीक्षा के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था जो रविवार के दिन लागू नही रहती थी उक्त यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है, जो निम्नवत है।

8:00 बजे से समय- 15.00 बजे तक लागू रहेगी वन वे व्यवस्था

कल दिनांक- 11.06.2023 (रविवार) को वन दरोगा (वन विभाग) परीक्षा* तिथि प्रस्तावित है, उक्त के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर के माल रोड में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं निर्बाध रखने हेतु वन वे यातायात व्यवस्था समय प्रातः 8:00 बजे से समय- 15.00 बजे तक लागू रहेगी।

समस्त जनता से अनुरोध

    समस्त जनमानस से अनुरोध है कि कल दिनांक- 11.06.2023 (रविवार) को नगर अल्मोड़ा में समय-15.00 बजे तक लागू वन वे यातायात व्यवस्था का पालन करने का कष्ट करेंगे।

Exit mobile version