Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर पलटी कार, उत्तरायणी मेले में जा रहा था परिवार

उत्तरायणी मेले में अल्मोड़ा से बागेश्वर जा रहे अल्मोड़ा दुग्ध संघ के एक कर्मचारी की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान उनकी पत्नी माता व अन्य लोग भी कार में सवार थे।

कार के ब्रेक होने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग में आज सुबह करीब 10.15 बजे बिलौना से आगे आरटीओ ऑफिस के पास अल्मोड़ा दुग्ध संघ में लैब कैमिस्ट के पद पर कार्यरत नरेश कुमार शर्मा  अपने परिवार के सदस्यों के साथ बागेश्वर उत्तरायणी मेले में जा रहे थे।इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में उनकी पत्नी को चोट की सूचना है। अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि कार के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। कार पलटने से सड़क में दोनो ओर जाम की स्थिति बन गई।

Exit mobile version