Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में पहुंचा सियार,वन विभाग द्वारा शाम को किया जाएगा रेस्क्यू

आज प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम  में एक सियार घुस गया । दुकान स्वामी ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी । बताया जा रहा है कि देर शाम सियार का रेस्क्यू किया जाएगा ।

जानें पूरा घटनाक्रम

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज बाजार में सियार घुस आया । जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद लोगों की भीड़ देखकर सियार डर कर प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में घुस गया । हुआ ये था कि कचहरी बाजार में दुकान के स्वामी प्रकाश रावत के पुत्र अभिषेक रावत आज भी गोदाम को खोलने गए जैसे ही वह वहां पहुंचे तो उन्हें सियार दिखा, जिसके बाद वह आश्चर्यचकित रह गए और उन्होंने शोर मचाया।   इसके बाद सियार वहां से निकल कर मकानों के छत के चक्कर काटने लगा । इस बीच लोगों की भीड़ का जमावड़ा लग गया । लोगों को देख सियार  गोदाम में जा घुसा जहां दुकान स्वामी ने गोदाम का दरवाजा बंद कर दिया और वन विभाग को सियार के मौजूदगी की सूचना दी ।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची और निरीक्षण किया फिलहाल वन विभाग द्वारा शाम तक सियार का रेस्क्यू किया जाना तय हुआ है ।

Exit mobile version