Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें (18 अक्टूबर 2023, बुधवार)

 👉 देश-विदेश की खबरें

🔹 हमास युद्ध में सबसे बड़ी खबर, लेबनान ने इजरायल पर दागी एंटी टैंक मिसाइल; IDF ने किया सनसनीखेज दावा

🔸 Climate: ग्रेटा थनबर्ग को लंदन पुलिस ने हिरासत में लिया, तेल और गैस कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन में हुई थीं शामिल

🔹 ICICI Bank और Kotak Mahindra Bank को नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, RBI ने लगाया भारी जुर्माना

🔸ऑपरेशन अजय लगातार चल रहा है। 286 यात्री भारत लाए जा रहे हैं। विमान में 18 नेपाली नागरिक भी होंगे। अब तक 1,000 से 1,200 भारतीयों को विशेष उड़ानों से भारत वापस लाया गया है।

🔹 भारतीय अंतरिक्ष पहल की सफलता के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना करने का निर्देश दिया

🔸 बहुचर्चित निठारी कांड के केंद्र में रहा सुरेंद्र कोली फांसी पर लटकाए जाने से महज कुछ दिन पहले दो बार बाल-बाल बच गया था, और सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उसे बड़ी राहत देते हुए बरी कर दिया।

🔸सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को मानयता देने से मना किया। कोर्ट ने कहा कि सरकार की कमेटी विचार करें कि क्या अधिकार दिए जा सकते हैं।

  👉  उत्तराखंड की खबरें 

🔸 उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के तहत दुबई में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 5450 करोड़ के निवेश पर एमओयू साइन किया। ये करार पर्यटन, रियल एस्टेट, शिक्षा, इन्फ्रा से जुड़े उद्योग समूहों के साथ किया गया है।

🔹 चारधाम हो या पर्यटक स्थल नैनीताल, मसूरी, मुनस्यारी आदि जगहों में ठंड भरपूर बढ़ गई है।

🔸 उत्तराखंड के भोटिया जनजाति को एक नए नजरिए से देश दुनिया के सामने लानी वाली शॉर्ट फिल्म ‘पाताल ती’ को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवॉर्ड से नवाजा गया।

🔹 खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन दिसम्बर 2023 के अंतिम सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा।

🔸 चारधाम यात्रा ने बनाया रिकॉर्ड, उत्तराखंड पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 16 अक्टूबर, 2023 तक चारधाम तीर्थस्थलों पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या प्रभावशाली 5 मिलियन से अधिक हो गई है।

👉  खेल जगत की खबरें      

🔹 अमित सरोहा पैरा एशियाई खेलों में भारतीय ध्वज वाहक बनेंगे। चीन के हांगझू में 22 से 28 अक्टूबर तक होने वाले पैरा एशियाई खेलों में उनके साथ गुजरात की बैडमिंटन खिलाड़ी पारुल परमार भी ध्वज लेकर चलेंगी।

Exit mobile version