Site icon Khabribox

गलवान घाटी झड़प के बाद पहला मौका,चीन के रक्षामंत्री इस दिन पहुंचेंगे भारत

चीन के रक्षामंत्री ली शांग्फू शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिये भारत आयेंगे। यह बैठक 27 और 28 अप्रैल को होगी।

गलवान घाटी झड़प के बाद यह पहला मौका

भारत और चीन के बीच जून 2020 में गलवान घाटी झड़प के बाद यह पहला मौका होगा जब चीन के रक्षामंत्री भारत में होंगे। भारत ने इस बैठक के लिये पाकिस्तान के रक्षामंत्री को भी आमंत्रित किया है। हालांकि पाकिस्तान ने अभी तक अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है।

रूस के रक्षा मंत्री भी करेंगे शिरकत

ली शांगफू अगले हफ्ते गोवा में होने वाले शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) सम्‍मेलन में शिरकत करने के लिए भारत आ रहे हैं।  एससीओ सम्‍मेलन 27 और 28 अप्रैल को गोवा की राजधानी पणजी में होगा। शांगफू के अलावा रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू भी सम्‍मेलन में पहुंचेंगे। दोनों यहां पर अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात करेंगे।

Exit mobile version