Site icon Khabribox

हल्द्वानी: ज्वेलर्स पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है । कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक के बेटे पर फायरिंग की घटना के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है । मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है ।

दो आरोपी फरार

कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक के बेटे पर फायरिंग की घटना के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ किच्छा के बरी गांव में हुई। इस दौरान बदमाश भागकर गन्ने के खेत में जा छिपे, जहां मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई। उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य बदमाश को गन्ने के खेत से ही पुलिस ने पकड़ा है। जबकि दो फरार हो गए। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे सितारगंज के अस्पताल में पुलिस कस्टडी में भर्ती कराया गया है। बदमाश की पहचान 26 वर्षीय गुरदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी बेरिया दौलत बाजपुर के रूप में हुई है।


नेपाल भागने की फिराक में थे बदमाश

सभी बदमाश नेपाल भागने की फिराक में थे। मगर पुलिस ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया  । डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश कर रही थी कि गुरुवार शाम को सूचना मिली कि बदमाश नेपाल भागने की फिराक में है। इसके लिए बरा में एकत्र हो रहे हैं। इस पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो पुलभट्टा थाने की टीम को कुछ संदिग्ध एक ढाबे पर खाना खाते मिले। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे और गन्ने के खेत में जा छिपे । पुलिस ने एक बदमाश के साथ बाइक भी बरामद कर ली। जिसके बाद चेकिंग में बरी के पास 4-5 संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने चेतावनी देते हुए सरेंडर करने को कहा। बावजूद इसके उन्होंने दूसरी राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। अन्य बदमाश बरेली, पीलीभीत की ओर भागे। दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम की कांबिंग और सर्च अभियान जारी है।


Exit mobile version