Site icon Khabribox

हल्द्वानी: विवाद के चलते डंडे से पीटकर बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या

यहां दो व्यक्तियों के बीच में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि 25 वर्षीय  युवक  ने बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर वार करके मौत के घाट उतार दिया । जिसके बाद व्यक्ति को अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति का शव कब्जे में लेकर उसे पोटमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

25 वर्षीय  युवक  ने बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर किया वार, मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार  कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत मोतीनगर क्षेत्र स्थित जीवनदान अस्पताल के पास कुष्ठ आश्रम में बीती रात मंगलवार को नैन राम उम्र 60 वर्ष पुत्र लाल राम निवासी कुण्डल दाल कन्या जिला नैनीताल व एक अन्य व्यक्ति सिकंदर उम्र 25 वर्ष निवासी खटीमा ऊधम सिंह नगर की शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें नैन राम के सिर पर चोट आने से नैन राम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे समय रहते उपचार के लिए सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिकंदर को गिरफ्त में ले लिया । फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

Exit mobile version