Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: थानाध्यक्ष महिला थाना ने ई रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन करने हेतु दी उचित हिदायत, ई-रिक्शा में सफर कर रही बालिकाओं व महिलाओं को गौरा शक्ति के सम्बन्ध में किया जागरुक

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन व सीओ आँपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में जनपद में वृहद स्तर पर अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा कवच गौरा शक्ति के बारे में जागरुक कर उनका गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। 

महिला पुलिस कर्मियों के साथ नगर के माल रोड अल्मोड़ा में संचालित ई-रिक्शा में सफर कर रही महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

     दिनांक- 13.02.2023 को थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा बरखा कन्याल द्वारा थाने की महिला पुलिस कर्मियों के साथ नगर के माल रोड अल्मोड़ा में संचालित ई-रिक्शा में सफर कर रही महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस एप में उपलब्ध सभी सुविधाओं, 🆘 बटन की उपयोगिता व महिला सुरक्षा कवच गौरा शक्ति के बारे में जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाकर उनका गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराया गया तथा पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्पलाईन नम्बर- 1090 सहित अन्य हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी दी गयी।

ई रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन करने हेतु दी उचित हिदायत

    ई रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन करने हेतु उचित हिदायत दी गयी तथा अपने निर्धारित रुट पर निर्धारित गति सीमा में चलने एवं रात्रि में यात्रियों की सुविधा की दृष्टिगत अपने वाहनों में उचित रोशनी की व्यवस्था करने हेतु कहा गया, इसके अतिरिक्त संदिग्ध व्यक्तियों को सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया।

Exit mobile version