Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बीस दरोगा एक साथ सस्पेंड, 2015 में हुए थे भर्ती

उत्तराखंड से जुड़ी आज की बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 20 दरोगा की विभाग से छुट्टी कर दी जाएगी । जिनके नाम भी निलंबन के लिए भेज दिए गए है ।

2015 में भर्ती हुए दरोगाओं में से 20 दरोगा माने गए संदिग्ध

2015 में भर्ती हुए दरोगाओं में से 20 दरोगा संदिग्ध माने गए हैं और इस लिहाज से अब पुलिस मुख्यालय की तरफ से ऐसे 20 दरोगा को निलंबित करने की तैयारी चल रही है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर सभी जिलों के कप्तानों को इन दरोगा के नाम भेज कर इन्हें निलंबित करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।विजिलेंस की जांच के बाद 20 दरोगाओ की भूमिका को संदिग्ध माना गया है और ऐसे में इन सभी बीस दरोगा को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version