Site icon Khabribox

बागेश्वर:जहरीले पदार्थ के सेवन से 17 वर्षीय नाबालिग की मौत

यहां नाबालिग ने जहर गटक अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी । आनन- फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से गंभीर हालत होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन बीच रास्ते में ही नाबालिग ने दम तोड़ दिया ।

जहरीले पदार्थ के सेवन से नाबालिग की मौत

बागेश्वर के कांडा से खबर सामने आ रही है।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांडा के ढोलगांव निवासी 17 वर्षीय आंचल ने किसी बात को लेकर जहरीला पदार्थ गटक लिया। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा लाए। डॉक्टर ने उपचार शुरू किया लेकिन उसकी हालत बिगड़ने लगी। उन्होंने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन  मनकोट के समीप एंबुलेस में नाबालिग की मौत हो गई ।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि कांडा के डोलगांव निवासी राजन राम की नाबालिग बेटी की जिला अस्पताल में मौत होने की सूचना मिली है। घटना के बारे में स्वजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

Exit mobile version