Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जागेश्वर मेला पुलिस ने पूजा के दौरान अपने माता-पिता से बिछड़े नन्हे बालक को खोजकर लौटाई परिजनों के चेहरे की मुस्कान

जागेश्वर धाम श्रावणी मेले के दौरान एक नन्हा बालक भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़ गया था, तो देवेन्द्र कुमार पुत्र श्री बची राम निवासी सिराड़ चौकी एनटीडी ने मासूम के खो जाने की सूचना मेला पुलिस को दी ।

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की

तो जागेश्वर मेला प्रभारी संजय जोशी द्वारा मेले मे लगे पुलिस बल को अलर्ट करते हुए मासूम बालक की खोजबीन शुरु कर दी, जिसके फलस्वरुप शीघ्र ही नन्हे बालक को खोज लिया गया, नन्हे बालक को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया ।  बालक के माता-पिता व श्रद्धालुओं ने अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की ।

Exit mobile version