Site icon Khabribox

बागेश्वर: अपने भाई की कलाई में राखी बांधकर नन्ही कमाख्या देती है भाई को रक्षा का वादा, खुद से करती है राखी निर्मित

रक्षाबंधन त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है।  इस  दिन बहनें अपने भाई के हाथ में राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वादा करते हैं। इस दिन बहनें अपने भाई के लिए मंगलकामना करती हैं और भाई अपनी बहन की हर हाल में रक्षा का वचन देता है।   लेकिन बागेश्वर निवासी कमाख्या पंत रक्षाबंधन पर अपने भाई की रक्षा का वादा करती है ।

भाई से अपनी रक्षा का वचन नहीं लेती,  बल्कि रक्षा करने का वचन देती है कमाख्या

रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर भाई बहनों में काफी उत्सुकता नजर आती हैं । हो भी क्यों न आखिर यह त्योहार ही ऐसा है । राखी पर भाई बहन  एक दूसरे को तोहफा देकर यह एहसास दिलाते हैं  कि वो कितने खास हैं । कमाख्या पंत जो राखी पर अपने भाई  के लिए खुद से राखियां बनाती है । घर में पड़ी वैस्ट मैटेरियल से हर साल राखी बनाकर  वह अपने भाई के हाथों में बांधती है और वह अपने भाई से अपनी रक्षा का वचन नहीं लेती,  बल्कि रक्षा करने का वचन देती है। क्योंकि उसका भाई ऑटिज्म से ग्रसित है । कमाख्या का कहना है कि अगर भाई रक्षा का वचन दे सकता है तो बहन क्यों नहीं ? भले ही कमाख्या (१० वर्ष )की उम्र छोटी हो लेकिन लेकिन वो आज प्रेरणा बनकर सामने आई हैं ।

राखी में आपका प्यार होगा जो हमेशा आप को एक दूसरे से बांधे रखेगा

इसके अलावा वह अपने स्कूल की कक्षा में पढ़ने वाले भाईयों के लिए भी स्वयं राखी बनाती हैं   । कमाख्या ने कहा कि आप सभी भी अपने हाथों से राखी बनाकर अपने भाई के हाथों में अवश्य बांधे। उसमें आपका प्यार होगा जो हमेशा आप को एक दूसरे से बांधे रखेगा।आप सभी को रक्षा बंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Exit mobile version