Site icon Khabribox

उत्तराखंड कोविड अपडेट : आज मिले 275 नए संक्रमित

एक बार फिर से कोरोना तेजी से पैर पसारने लगा है ।  उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को  प्रदेश में कोरोना के 275 नए मामले सामने आए ।  इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या   1676 हो गई है। पिछले  24 घंटों में 234 मरीजों ने कोरोना को मात दी है ।

कहां मिले कितने केस

देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 108, हरिद्वार में 60, नैनीताल में 61, चंपावत 11, अल्मोड़ा में 11, बागेश्वर में तीन, चमोली में दो, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में एक-एक, टिहरी में नौ और ऊधमसिंह नगर में सात संक्रमित मिले हैं। 






Exit mobile version