Site icon Khabribox

चम्पावत : मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, तीन घंटे तक यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

प्रदेश में बारिश का दौर जारी है । जिसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है । चम्पावत में बारिश के कारण मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग करीब तीन घंटे तक जाम रहा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही।

सूखीढांग के पास चट्टान दरकने से हाईवे पर मलबा आ गया

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सूखीढांग के पास चट्टान दरकने से हाईवे पर मलबा आ गया। जिस कारण चम्पावत की ओर जाने वाले वाहनों को ककराली गेट पर ही रोक लिया गया। पिथौरागढ़ जाने वाले यात्री भी तीन घंटे तक टनकपुर में फंसे रहे। हाईवे पर मलबा सुबह चार बजे के आसपास गिरा। जिसे साढ़े सात बजे तक हटाया जा सका। फिलहाल आवाजाही शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version