Site icon Khabribox

उत्तराखंड: रोडवेज बसों में अब कैशलेस सुविधा उपलब्ध

अब आपको उत्तराखंड की बसों में टिकट के लिए कैश की आवश्यकता नहीं होगी । जी हां क्योंकि  रोडवेज बसों में कैशलेस टिकट भुगतान की व्यवस्था लागू हो गई है ।

QR कोड स्कैन कर आप आसानी से खरीद सकते हैं टिकट

उत्तराखंड परिवहन निगम आपके लिए एक अच्छी ख़बर लेकर सामने आया है । अब उत्तराखंड रोड़वेज बसों में  आप QR कोड स्कैन कर आप आसानी से टिकट खरीद सकते हैं ।रोडवेज बसों के कंडक्टरों को नई एंड्रॉइड ई-टिकट मशीनें दे दी गई हैं ।बसों में यह व्यवस्था लागू भी हो गईं है ।  QR कोड स्कैन कर आप आसानी से टिकट खरीद सकते हैं । बसों में यह व्यवस्था लागू भी हो गईं है । 

कैशलेस टिकट भुगतान की व्यवस्था से कई समस्याओं का समाधान होगा

देखा जाता है कि आए दिन कंडक्टर और यात्रियों में खुले पैसे को लेकर छोटी मोटी बहस हो जाती है । ऐसे में कैशलेस टिकट भुगतान की व्यवस्था से कई समस्याओं का समाधान होगा । QR कोड से यात्री सीधे ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं, जिससे यात्रियों के लिए भी सुविधा होगी और परिचालक के लिए भी ।





Exit mobile version