Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रतिष्ठित व्यापारी अरशद खान (बब्लू) के आकस्मिक निधन पर व्यापार मंडल ने जताया शोक

व्यापारी अरशद खान (बब्लू) के आकस्मिक मृत्यु की दुखद ख़बर सामने आई है। उनके आकस्मिक मृत्यु से पूरे व्यापार मंडल परिवार में शोक की लहर है ।

हृदयाघात से हुई मृत्यु

प्रतिष्ठित व्यापारी अरशद खान (बब्लू) निवासी थाना बाजार अल्मोड़ा उम्र 50 का कल रात्रि 8.30 बजे हृदयाघात होने से देहांत हो गया। वे काफी मिलनसार और प्रसन्नचित व्यक्ति थे। उनका प्रतिष्ठान मून पैलेस थाना बाजार में है। उनका जनाजा आज दोपहर 2.30 बजे जामा मस्जिद अल्मोड़ा से करबला स्तिथ कब्रिस्तान को ले जाया जाएगा।

व्यापारियों ने शोक व्यक्त किया

उनकी आकस्मिक  मृत्यु से  समस्त व्यापारियों, व्यापार मंडल और विक्टोरिया परिवार ने शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version