Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस के साथ अभद्रता करने वाला एक युवक गिरफ़्तार,एक फरार

पुलिस से अभद्रता मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ़्तार कर लिया है जबकि दूसरा फरार है ।                              

पुलिस के साथ गाली गलौच व जान से मारने की दी थी धमकी
                                                                                                                           दिनांक 25/8/22 को जैंती चौकी पर नियुक्त आरक्षी  नीरज शाही से जैंती क्षेत्र में वानिकी प्रशिक्षण केंद्र के सामने रात्रि समय  आनंद सिंह बोरा निवासी कनरा लमगड़ा, डूंगर सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी दाड़िम बिरखम जैंती जनपद अल्मोड़ा ने पुलिस द्वारा पूर्व में पकड़ी गई शराब को लेकर को लेकर आरक्षी नीरज शाही के साथ गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर दी थी ।

एक युवक पुलिस की गिरफ्त में

आरक्षी नीरज द्वारा एचजी हेमलाल आर्य के सहयोग से डूंगर सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया था, आनंद सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया था।

दूसरे आरोपी की तलाश जारी

आरोपी व्यक्तियों  के विरुद्ध थाना लमगड़ा में धारा 332/353/504/506/186 आईपीसी का अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही हैं।

Exit mobile version