Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ऑफिसर्स कॉलोनी गणपति समिति द्वारा भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा गणेश महोत्सव, ये रहेगा कार्यक्रम

गणेश उत्सव के पावन अवसर पर गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा । ऑफिसर्स कॉलोनी गणपति समिति द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रम बोरा निवास ऑफिसर्स कॉलोनी में संपन्न होंगे ।

ये रहेगा कार्यक्रम

ऑफिसर्स कॉलोनी गणपति समिति  जोर शोर से गणेश महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है । इस अवधि में कई खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । ऑफिसर्स कॉलोनी गणपति समिति द्वारा  31 अगस्त 2022 को गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा की स्थापना की जाएगी । अखंड रामायण पाठ 3 सितंबर से 4 सितंबर तक  आयोजित होगा । 4 सितंबर को भोग भंडारा एवम महाआरती व विसर्जन  किया जाएगा ।

कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए

ऑफिसर्स कॉलोनी गणपति समिति के अध्यक्ष आदित्य बोरा ने समस्त नगर वासियों को गणेश उत्सव के इस पावन पर्व पर उपस्थित होने के लिए आमंत्रण दिया है । उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं ।

Exit mobile version