Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर उठाई अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा भर्ती घोटाले में सीबीआई द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग

आज आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा ने गांधी पार्क चौहान पाटा में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।साथ ही सरकार से  अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा भर्ती घोटाले में उत्तराखंड सरकार से हमारी मांग है कि उक्त प्रकरण में सीबीआई द्वारा निष्पक्ष जांच कराई जाए। बड़े स्तर पर भी जो लोग संलिप्त हैं उनके खिलाफ भी सरकार कार्यवाही सुनिश्चित करे।

अनेकों बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ हुआ

इस पेपर लीक प्रकरण और विधान सभा में बैक डोर से नियुक्ति करके अपने अपने चहेते लोगो को रोजगार दिया। अनेकों बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ हुआ हैं जो की दिन रात मेहनत करके परीक्षा दे रहे है उनके साथ अन्याय हुआ है।
आम आदमी पार्टी मांग करती है की पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ और बैक डोर से भर्ती पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ये रहे मौजूद

आज के प्रदर्शन में अखिलेश टम्टा,आनंद सिंह बिष्ट,मुकेश टम्टा,भावेश कुमार,नंदन टम्टा,संदीप नयाल, अफसान खान,योगेंद्र सिंह अधिकारी,रमेश चंद्र जोशी,अरुण तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version