Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, अब तक 30 लोग हुए गिरफ्तार

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों  का दौर जारी है । अब तक मामले में 30 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है । आज एसटीएफ ने गोवा से एक और नकल माफिया गिरोह के सदस्य  को गिरफ्तार किया है ।

लखनऊ निवासी अभियुक्त गोवा से गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ व प्रमुख साक्ष्यों के आधार पर एसटीएफ की टीम को गोवा भेजा गया जिसके बाद अभियुक्त फिरौ ज हैदर पुत्र सैयद मोहम्मद रिजवी निवासी श्याम विहार सीतापुर रोड लखनऊ को गोवा से गिरफ्तार किया है । बताया जा रहा है कि अभियुक्त हैदर प्रश्न पत्र लेकर अन्य के साथ हल्द्वानी शशिकांत के पास आया था। वहीं पूछताछ के बाद पता चला है कि अभियुक्त केंद्रपाल से भी संपर्क में था  अभियुक्त के धामपुर जाने की भी पुष्टि हुई है ।

Exit mobile version