Site icon Khabribox

उत्तराखंड: वाहन अनियंत्रित होकर बरसाती नाले में पलटा, आठ घायल

यहां एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया । वाहन में दस लोग सवार थे जिसमें आठ लोग के घायल होने की ख़बर है ।

लखवाड़ में एक वाहन पलट कर नाले में गिरा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक देहरादून के विकास नगर के पास लखवाड़ में एक वाहन पलट कर नाले में गिर गया । हादसे में आठ लोग घायल हो गए । बताया जा रहा है कि दो को मामूली चोटें आईं है ।
स्थानीय लोगों ने हादसे सूचना पुलिस को दी । हादसे की सूचना पाते ही पुलिस टीम बल के साथ पहुंची । और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के  उपचार के लिए कालसी भिजवाया गया ।

लखवाड़ से विकासनगर बाजार आ  रहा था वाहन

दुर्घटनाग्रस्त यूटिलिटी को चालक सिक्कू दास पुत्रा बेल्मू निवासी ग्राम धनाशू थाना कालसी, देहरादून चला रहा था। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि बुधवार को यूटिलिटी लखवाड़ से विकासनगर बाजार आ रही थी। वाहन में 10 लोग सवार थे। इस दौरान बोसान बैंड से करीब तीन किमी पहले लखवाड़ की तरफ रोंडा बैंड नाला पर गाड़ी की ब्रेक फेल हो गए। चालक ने वाहन को किनारे लगाने की कोशिश की। इस दौरान वाहन बरसाती नाले में गिर गया। वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version