Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 73 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की बैट से पीट कर की हत्या, तीन साल पहले की थी शादी

यहां 73 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की बैट से पीट- पीट कर हत्या कर दी । बताया जा रहा है की बुजुर्ग की तीन साल पहले ही शादी हुई थी ।

परिवारिक विवाद के चलते बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट

देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आया है । देहरादून के डालनवाला निवासी  बुजुर्ग राम सिंह 73 वर्षीय का पत्नी के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा था । सोमवार की रात करीब 10:30 बजे दोनों का खाने को लेकर झगड़ा हो गया । जिसके बाद बुजुर्ग ने अपनी पत्नी उषा देवी 53 वर्ष को क्रिकेट बैट से मार कर मौत के घाट उतार दिया इसके बाद उनके घर में चीख पुकार मच गई । आस पास के लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी जिसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया । जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया ।

तीन वर्ष पूर्व हुआ था विवाह

वहीं बताया जा रहा है कि आरोपित राम सिंह की यह दूसरी शादी थी । उसके दो बेटे और पहली पत्नी की पहले ही बीमारी के कारण मृत्यु हो चुकी थी।  बुजुर्ग ने तीन साल पहले बदमाश करण शिवपुरी की मां से दूसरी शादी की थी । करण के खिलाफ लूट डकैती मामले में कई मुकदमे दर्ज है । बुजुर्ग खुद भी कैंसर से पीड़ित है ।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और  मामले की जांच की जा रही है ।



Exit mobile version