Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 25 अगस्त को होगा रोजगार मेले का आयोजन

बेरोजगार व शिक्षित युवकों के लिए अच्छी खबर है । युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रह है ।

25 अगस्त को होगा रोजगार मेले का आयोजन

जनपद अल्मोड़ा के समस्त शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को एतद् द्वारा सूचित किया गया है कि PUKHRAJ HEALTH CARE LTD रूद्रपुर द्वारा दिनांक 25.08.2022 को प्रातः 11:00 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा नियर पं० जनार्दन जोशी आई० टी० आई० अल्मोड़ा नियर आकाशवाणी में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है ।

साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा चयन

अभ्यर्थियों का चयन कम्पनी द्वारा साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। सभी इच्छुक अर्ह अभ्यर्थी दिनांक 25.08.2022 को प्रातः 11:00 बजे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा पं० जनार्दन जोशी आई० टी० आई० अल्मोड़ा नियर आकाशवाणी में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रतियों (बायोडाटा) एवं 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ उपस्थित हो सकते हैं। इसके लिए कोई भी मार्ग व्यय देय नही होगा मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष सं0-8859272270 मे सम्पर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version