Site icon Khabribox

नासा ने मंगल पर की बड़ी खोज, अंतरिक्ष यान को मिले मंगल की सतह पर प्राचीन झील के साक्ष्य

अमेरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एक अंतरिक्ष यान को मंगल की सतह में एक पर्वत के पास प्राचीन झील के साक्ष्य मिले हैं। यह यान मंगल में सल्‍फेट खनिज से भरे पर्वतीय क्षेत्र के ऊपर उड़ान भर रहा था जहां उसे पानी दिखाई दिया। शोधकर्ताओं ने पहले केवल पानी की बूंदों के पाए जाने के बारे में अनुमान लगाया था, लेकिन अब उन्‍हें पानी के कुछ स्पष्ट प्रमाण मिले हैं। 

क्यूरोसिटी रोवर ने मंगल पर मौजूद झीलों के अब तक के सबसे स्पष्ट साक्ष्यों को देखा

नासा की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार क्यूरोसिटी रोवर ने मंगल पर मौजूद झीलों के अब तक के सबसे स्पष्ट साक्ष्यों को देखा है। इन चट्टानों पर अरबों साल पहले झील की लहरों से समय के साथ चट्टान में छोड़ी गई लहरदार बनावट मौजूद हैं । खोज पर दक्षिणी कैलिफोर्निया में नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में क्यूरियोसिटी के परियोजना वैज्ञानिक अश्विन वासवदा ने बताया कि यह पानी और लहरों का सबसे अच्छा सबूत है जिसे नासा ने पूरे मिशन में देखा है ।2014 से, रोवर 5 किलोमीटर लंबे पहाड़ माउंट शार्प की तलहटी में चढ़ रहा है जो कभी झीलों और धाराओं से घिरा हुआ था ।

नासा एक दशक से मंगल ग्रह की सतह की कर रहा खोज

नासा के अनुसार, यान ने चट्टानों से कुछ नमूने निकालने के प्रयास किए, लेकिन उन्‍हें खास सफलता नहीं मिली। इस बीच, वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि यान कुछ नरम स्थान पर उतर पाएगा। नासा का यह यान लगभग एक दशक से मंगल ग्रह की सतह की खोज कर रहा है ।

Exit mobile version